फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: शादी सीजन की रौनक से गुलजार हुए ब्यूटी पार्लर, 10 दिन पहले ही हो रही एडवांस बुकिंग

Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
उधमपुर। युवीत को तैयार करती आर्टिस्ट। संवाद।
बढ़ती मांग के चलते पार्लर संचालक देर रात तक सेवाएं देने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। 19 जून से शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले के ब्यूटी पार्लरों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुल्हनों के मेकअप के लिए कई पार्लरों में 10 से 15 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। बढ़ती मांग के चलते पार्लर संचालक देर रात तक सेवाएं देने में जुटे हैं।

शादी के मौसम में ब्यूटी पार्लरों की रौनक लौट आई है। दुल्हनों के ब्राइडल मेकअप के साथ-साथ परिवार की महिलाओं और युवतियों में भी सजने-संवरने का उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्लर संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके चलते अधिकांश पार्लरों में एडवांस बुकिंग का सिलसिला जारी है। पार्लर संचालक नीलम और कोमल का कहना है कि पहले जहां केवल दुल्हनें ही विशेष मेकअप के लिए पार्लर पहुंचती थीं, वहीं अब शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार के सदस्य भी प्रोफेशनल मेकअप और हेयर स्टाइलिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण युवतियां को चाहिए बेहतर लुक

मेकअप आर्टिस्टों के अनुसार आधुनिक फैशन और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण युवतियां बेहतर लुक के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी डिजाइन और पार्टी मेकअप की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। संचालकों का कहना है कि शादी सीजन के दौरान काम का दबाव बढ़ जाता है और कई बार देर रात तक ग्राहकों को सेवाएं देनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed