Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: कढ़ाई कला में महिलाएं दिखा रहीं स्वरोजगार का हुनर, बनीं आत्मनिर्भर

Tue, 19 May 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 19 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
हस्तशिल्प कला कैलिको ब्लॉक प्रिंटिंग करते हुए महिलाएं - फोटो : Archive
महिलाएं दुपट्टे, सूट, बेडशीट और अन्य कपड़ों पर सुंदर प्रिंट तैयार कर रहीं तैयार
विज्ञापन


कठुआ। हीरानगर के खानपुर और छन्न खत्रियां गांवों की महिलाएं आज अपनी मेहनत और हुनर से स्वरोजगार की नई कहानी लिख रही हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प कला कैलिको ब्लॉक प्रिंटिंग (ठप्पा कढ़ाई) में प्रशिक्षण प्राप्त कर ये महिलाएं न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रख रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
पारंपरिक हस्तशिल्प कला को संरक्षित करने के लिए पिछले दो दशकों से ग्रामीण महिलाएं इस प्राचीन कला को जीवित रखने के लिए आगे आई हैं। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाएं दुपट्टे, सूट, बेडशीट और अन्य कपड़ों पर सुंदर प्रिंट तैयार कर वे स्वरोजगार के अवसर तलाश रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार की आय में भी योगदान दे रहीं हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हस्तशिल्प विभाग की ओर से दो केंद्रों पर प्रारंभिक और उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रारंभिक प्रशिक्षण हीरानगर के खानपुर में और उन्नत दर्जे का प्रशिक्षण छन्न खतरियां गांव में दिया जा रहा है। प्रत्येक प्रशिक्षण में 20-20 महिलाओं को इस कला में तैयार किया जा रहा है। यहां महिलाएं पारंपरिक ठप्पों और रंगों की सहायता से कपड़ों पर आकर्षक डिजाइनों की छपाई करना सीख रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डिजाइन तैयार करने, रंग संयोजन, छपाई तकनीक तथा तैयार उत्पादों को बाजार के अनुरूप बनाने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


........
प्रशिक्षित महिलाएं बन रहीं मास्टर ट्रेनर


हस्तशिल्प विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 1998 से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं। इससे अनेक महिलाएं कुशल कारीगर और मास्टर ट्रेनर के रूप में उभरकर सामने आई हैं, जो अब अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिला को आर्थिक मदद भी दी जाती है। इसके बाद उभरते महिला कारीगरों के कॉपरेटिव बनाकर उनको सरकार की तरफ से कारखानादार योजना के तहत बड़ी आर्थिक मदद भी दी जाती है।


-----------------------------------------------------
स्थाई आउटलेट अभी भी बड़ी चुनौती

इस पारंपरिक कला की ओर महिलाओं का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। वहीं तैयार माल के लिए बाजार की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। हालांकि विभाग तैयार माल को प्रदेश में लगने वाली प्रदर्शनियों में जगह मुहैया करवाई जाती है। आधुनिक लकड़ी ब्लॉक की उपलब्धता, माल को बेचने के लिए स्थाई आउटलेट अभी भी बड़ी चुनौती है।


----अंशु शर्मा, हस्तशिल्प प्रशिक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed