फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, rss

चीन और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्जा छोड़े : इंद्रेश

विज्ञापन
jammu kashmir news, rss
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अनुच्छेद 370 व 35ए के खत्म होने के बाद अब चीन और पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्जा छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू प्रेस क्लब में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से आयोजित बुद्धिजीवियों की गोष्ठी में इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत और जम्मू-कश्मीर की तरक्की के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। आतंकवाद, अलगाववाद, भेदभाव, पत्थरबाजी, अशिक्षा, अशांति, बेरोजगारी का वर्षों पर्याय बने अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त हो चुके हैं। उन्होेंने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 इतनी ही लाभदायक था तो तो पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे स्थायी क्यों नहीं बनाया। इसके कारण ही बेरोजगारी को बढ़ावा मिला। साथ ही अब ‘मादरे वतन हिन्दुस्तान, भारत माता की जय, वंदे मातरम, एक हिंद जय हिंद, मजहबी भाईचारा जिंदाबाद, भौगोलिक अखंडता जिंदाबाद, चीन गिलगित बाल्टिस्तान खाली करो खाली करो’ नारे शामिल करने चाहिए।
विज्ञापन

---
370 समाप्त होने का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
कुमार ने कहा, केवल कुछ लोगों ने 370 का लाभ उठाया और देश को गुमराह करने का काम किया। केंद्र सरकारों से हजारों करोड़ रुपये लेकर विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान व आतंकवादियों से लड़ते हुए शहादत दी। उन्होंने कहा, आतंकवाद नहीं होता तो लोगों का विकास तेजी से होता। अब बाहर से आकर लोग यहां बड़े शिक्षण संस्थान, औद्योगिक संस्थान खोलते हैं तो रोजगार बढ़ेगा। अच्छे स्वास्थ्य खुलने से लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जमीन की कीमत बढ़ेगी और लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इससे घरों व पहाड़ों में भी खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पाकिस्तान को आपका सुकून बर्दाश्त नहीं
इंद्रेश ने कहा अगर पाकिस्तान अच्छा होता तो मुसलमानों पर जुल्म क्यों करता। उसको आपका सुकून बर्दाश्त नहीं है। जम्मू-कश्मीर सहित हमारा देश शांति, तरक्की, सलामती व खुशहाली वाला देश बने, इसके लिए हमें आगे आना होगा और यही पैगाम घर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, हमारा देश लेडी -जेंटलमैन वाला देश नहीं है बल्कि भाई बहन का देश है। खून व खुदाई का देश है और गुमराह करने वालों के लिए यहां अब कोई स्थान नहीं है।

इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक अबू बकार नकवी, जम्मू-कश्मीर के संयोजक मीर नजीर अहमद ने भी बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। इसके अलावा इंद्रेश कुमार ने भारत तिब्बत सहयोग मंच, हिमालय परिवार, सिंधु यात्रा, राष्ट्रीय सिख संगत, राष्ट्रीय कवि संगम, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच फिंस के पदाधिकारियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इन संगठनों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed