{"_id":"6a0a2900dea06043e3002008","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-c-392-1-bnj1001-100465-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह के चोरली कोठे गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह के चोरली कोठे गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला
Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बाजू पर आई गंभीर चोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिश्नाह। बिश्नाह के चोरली कोठे गांव में रविवार देर रात को युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान विपिन (27) पुत्र हरबंस लाल निवासी चोरली कोठे के रूप में हुई है। गांव के ही एक व्यक्ति ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के कारण विपिन की बाजू पर गंभीर चोट आई है। परिजन ने उसे बिश्नाह उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
वारदात की जानकारी मिलते ही बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल विपिन ने बताया कि वह गांव में एक दुकान के बाहर खड़ा था तभी गांव के ही व्यक्ति ने अचानक तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद व्यक्ति मौके से भाग गया। घायल विपिन को जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। बिश्नाह थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर कार्रवाई शुरू कर दी है।