{"_id":"6a3d8fe5aa34eb913a067e22","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-103863-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च ऑपरेशन : गैंगस्टर और नशा तस्करों के घरों की ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च ऑपरेशन : गैंगस्टर और नशा तस्करों के घरों की ली गई तलाशी
विज्ञापन
आरएस पुरा सीमांत क्षेत्र में सर्च करते पुलिसस्रोत पुलिस
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असामाजिक और गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए जम्मू पुलिस ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। असामाजिक और गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए जम्मू पुलिस ने आरएस पुरा के अधिकार क्षेत्र में कई संवेदनशील और पहचाने गए हॉटस्पॉट स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सीमांत गांव चकरोई व ज्योडा फार्म क्षेत्र में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोगों के घरों के साथ गांव में खाली स्थानों और नालों को खंगाला गया।
बासपुर बांग्ला में भी इसी तरह का सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए परिवार के सदस्यों और रहने वालों की मौजूदगी में सभी की पहचान करने के साथ घरों के भीतर पड़े सामान की तलाशी ली गई। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति, प्रतिबंधित पदार्थ, आपत्तिजनक सामग्री या आपत्तिजनक चीज़ नहीं मिली।
ऑपरेशन शांतिपूर्ण रहा और बिना किसी अनहोनी के आसानी से खत्म हो गया। जिन घरों में तलाशी ली गई, वहां रहने वालों से नो डैमेज सर्टिफिकेट लिए गए। एसडीपीओ आरएस पुरा सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा करने और अपराधी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा का माहौल मजबूत करने और लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।