{"_id":"62f172615550032ce715b458","slug":"jammu-kashmir-news-reasi-news-jmu2656349134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवखोड़ी गुफा के बाहर श्रद्धालुओं पर गिरा पत्थर, 2 की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवखोड़ी गुफा के बाहर श्रद्धालुओं पर गिरा पत्थर, 2 की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। श्री शिवखोड़ी धाम की प्राकृतिक गुफा के बाहर सावन माह के अंतिम सोमवार पर जुटे श्रद्धालुआें पर पहाड़ से लुढ़का पत्थर आ गिरा। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक श्रद्धालु घायल हो गया। शिवखोड़ी धाम में कुछ समय के लिए दर्शन स्थगित कर दिए गए। बाद में गुफा को फिर से दर्शन के लिए खोल दिया गया।
मृतकों की पहचान सरवन सिंघार साहनी (45) पुत्र राम सिंघार साहनी निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश और निर्मल सिंह (17) पुत्र रंजीत सिंह निवासी खवास राजोरी के रूप में हुई है। घायल साहब सिंघार साहनी (32) को रनसू अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। साहब साहनी मृतक सरवन का छोटा भाई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब श्रद्धालु कतार में गुफा के बाहर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। करीब चार सौ श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच पहाड़ से गिरा पत्थर शेड को चीरता हुआ श्रद्धालुओं पर आ गिरा। चपेट में आए तीनों श्रद्धालुओं को सुरक्षा बलों ने फौरन उठाकर रनसू अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद जिला उपायुक्त बबीला रकवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को जरूरी हिदायतें जारी कीं।
---
मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख मदद की घोषणा
शिवखोड़ी दुर्घटना में मरने वाले दोनों श्रद्धालुओं के परिजनों को सरकार की ओर से पांच-पांच लाख और घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायल के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताते हुए कहा कि मृतकों के परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। रियासी जिला प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
------------------------------
पत्थर गिरने की आवाज से मची दहशत-भगदड़
रियासी। श्री शिवखोड़ी धाम गुफा के बाहर पत्थर गिरने की जोरदार आवाज हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं में इससे भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कुछ श्रद्धालु गुफा के भीतर की ओर तो कुछ वापस सीढ़ियाें की तरफ भागने लगे। पत्थर की चपेट में आने वाले श्रद्धालुओं के पास खड़े कुछ लोग तो दहशत के मारे वहीं नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।