{"_id":"608c5b038ebc3e34684ab8cf","slug":"jammu-kashmir-news-reasi-news-jmu234483049","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी 33 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी 33 साल बाद गिरफ्तार
Sat, 01 May 2021 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के रियासी जिले में दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को 33 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार वर्ष 1988 में गुलाम मोहम्मद उर्फ गुल्ला निवासी खैैरकोट बनिहाल दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन माहौर में मामला दर्ज किया गया था। बाद में कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गुलाम मोहम्मद नाम बदलकर रह रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, पुलिस ने पिछले पंद्रह दिनों से भगौडे़ अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया है। अभी तक नौ के करीब भगौडे़ पकड़े जा चुके हैं, जो कई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे थे। एसएसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी भगौड़ो के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर