फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज, सुरक्षा बंदोबस्त जांचने रामबन पहुंचे डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है। मंगलवार को सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने रामबन पहुंचे पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अधिकारियाें को निर्देश जारी किए। उन्होंने चंद्रकोट और बनिहाल में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाएं जांचीं। हेलिकॉप्टर से चंद्रकोट पहुंचे डीजीपी को श्री अमरनाथ यात्रा से संबंधित विस्तृत तैयारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीजीपी ने चंद्रकोट में नवनिर्मित यात्री निवास और लंबर बनिहाल में प्रस्तावित यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद डीजीपी बनिहाल-काजीगुंड टनल की व्यवस्था जांचने के लिए पहुंच गए। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा तैयारियों को भी इसी के अनुरूप किया जा रहा है। सतर्कता और आपसी समन्वय बढ़ाकर यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से लेकर निगरानी से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया। डीजीपी दौरे में पुलिस और सिविल प्रशासन के अफसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed