फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,protest in jyodian

जम्मू में मृत मिले सुरेश के परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news,protest in jyodian
ज्यौड़ियां। जम्मू में वेयर हाउस के पास तवी किनारे मृत मिले सुरेश कुमार के परिजनों ने बुधवार को ज्यौड़ियां के मुख्य बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, सुरेश की हत्या की गई है और 5 दिन बाद भी पुलिस उसके कातिलों को पकड़ नहीं पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कातिलों को नहीं पकड़ा तो सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। बता दें, गांव धौंचक निवासी सुरेश का शव 5 मार्च को तवी किनारे झाड़ियों से मिला था।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सुरेश की बहन निशा देवी ने कहा कि उसके भाई का कत्ल हुआ है मगर पुलिस अभी तक कातिलों को पकड़ नहीं पाई। सुरेश की माता कांता देवी और पिता बचन लाल ने पुलिस से जल्द से जल्द कातिलों को पकड़ने की मांग की है। इस दौरान समाज सेवी संजय राधा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को सुरेश को किसी का फोन आया था और 5 मार्च को जम्मू में उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द सुरेश के परिजनों को इंसाफ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed