फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news: One arrested from Pakistan for involvement in suspicious activities

J&K: सीमापार भेजता था गोपनीय दस्तावेज...फिर से कर रहा था प्रयास, सुरक्षाबलों को नहीं दे पाया चकमा और धरा गया

Fri, 20 Oct 2023 05:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 05:24 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि रुकमदीन ने कुछ समय पहले गोपनीय दस्तावेज व कुछ मोबाइल सिम सीमा पार बैठे संदिग्धों को सौंपे थे। आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

विज्ञापन
jammu kashmir news: One arrested from Pakistan for involvement in suspicious activities
आरोपी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने विशेष कार्य बल (एसओजी) के साथ गुरुवार को कठुआ के एक व्यक्ति को सांबा के एक गांव से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे लखनपुर थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि कठुआ के चक देवियां, केड़िया निवासी रुकमदीन काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि रुकमदीन ने कुछ समय पहले गोपनीय दस्तावेज व कुछ मोबाइल सिम सीमा पार बैठे संदिग्धों को सौंपे थे। इन सिम को वहां चालू कर खुफियां जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में गुरुवार को एसोजी ने उसे सांबा के एक गांव से उठाया और कठुआ पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर लखनपुर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर को भी खंगाला है। हालांकि इस मामले में कठुआ पुलिस ने अभी बयान जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उक्त आरोपी के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। फिलहाल उसके खिलाफ 120बी, 123आईपीसी, आईटी एक्ट की धारा 65, 66सी, 66एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका पाकिस्तानी कनेक्शन है या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। -शिवदीप सिंह जम्वाल, एसएसपी कठुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed