फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Lashkar terrorist arrested from Jammu bus stand

Jammu kashmir News : जम्मू बस स्टैंड से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, हवाला के 10 लाख रुपये भी मिले

Fri, 19 Aug 2022 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

Jammu kashmir News : आरोपी पहले भी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। बस स्टैंड जम्मू पर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आतंकी को 10 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ पकड़ा है। ये पैसा वह दिल्ली से यासीन नाम के एक व्यक्ति से पैसे लेकर आ रहा था। 
 

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Lashkar terrorist arrested from Jammu bus stand
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजोरी -पुंछ में आतंकियों और आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले पैसे के साथ लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को दबोचा गया है। आरोपी पहले भी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। बस स्टैंड जम्मू पर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आतंकी को 10 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ पकड़ा है। ये पैसा वह दिल्ली से यासीन नाम के एक व्यक्ति से पैसे लेकर आ रहा था। आरोपी की पहचान पुंछ जिले के मेंढर के अब्दुल हमीद मीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि दिल्ली से एक व्यक्ति हवाला राशि के साथ जम्मू बस स्टैंड पहुंच रहा है। उसे पैसा लेकर पुंछ जाना है। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। बस के जम्मू बस स्टैंड पहुंचते ही आतंकी को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर आतंकी के कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह पैसा दिल्ली में दिया गया। उसको पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने बताया था कि दिल्ली से पैसा लाना है और इसको पुंछ व राजोरी में पहुंचाना है। आरोपी पहले भी कई देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि पुंछ के रहने वाले एक व्यक्ति को हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया है। हवाला राशि के रैकेट के तार टेरर फंडिंग से जुड़े हो सकते हैं। कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed