{"_id":"63472ae38dd85b68d54beebe","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-jmu2700520104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज चैंपियनशिप में निखिल को स्वर्ण, रघुनंदन को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज चैंपियनशिप में निखिल को स्वर्ण, रघुनंदन को रजत
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिला शतरंज चैंपियनशिप शिशु निकेतन स्कूल में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें लड़के लड़कियां दोनों शामिल हैं। ओपन कैटेगरी में निखिल कुमार ने स्वर्ण, रघुनंदन ने रजत और एकलव्य ने कांस्य जीता। सब जूनियर वर्ग में अभिमन्यु सलाथिया ने स्वर्ण, कुंदन लाल ने रजत और अरुण सिंह ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में सिया संब्याल ने स्वर्ण, अंशिका राजपूत ने रजत और दामिनी संब्याल ने कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर सांबा जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक जंगबीर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सभी मैच नियमों के अनुसार आयोजित किए गए। अतुल कुमार गुप्ता अध्यक्ष ऑल जेएंडके शतरंज एसोसिएशन के मार्गदर्शन में अरविंदु शर्मा ने सभी मैचों का संचालन किया।
यह चैंपियनशिप जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के बैनर तले सांबा जिला शतरंज संघ की तरफ से आयोजित की गई थी। इसमें ऑल जेएंडके शतरंज एसोसिएशन का सहयोग रहा।