फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मोदी के सम्मान के लिए 15 दिन में तैयार कर दी उनकी प्रतिमा

विज्ञापन
jammu kashmir news
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत वीरपुर के मूर्तिकार रविंद्र जमवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान उनकी प्रतिमा तैयार की है। मूर्तिकार रविंद्र जमवाल को जैसे ही पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल्ली में आ रहे हैं तो वह प्रतिमा बनाने में जुट गए और महज 15 दिनों में तैयार कर दी।
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि उन्होंने फाइबर ग्लास पर प्रतिमा तैयार की। इसकी लागत कम से कम 80000 रुपये आई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा सम्मान देने के लिए उन्होंने यह पहल की है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए पठानकोट से कारीगर भी बुलाया गया।
विज्ञापन

अब रविंद्र जमवाल की इच्छा है कि उनके द्वारा तैयार की गई प्रतिमा को सभा स्थल के पास लगाया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता से भी बात की। रविंद्र जमवाल के मुताबिक उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस संबंधी कोशिश करेंगे कि अनुमति मिल जाए। रविंद्र ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पीआरओ संजीव शर्मा से भी बात की लेकिन उन्होंने सुरक्षा का हवाला देकर मना कर दिया। रविंद्र ने कहा कि इससे उनका दिल मायूस हो गया है। अगर कोई व्यक्ति अपने प्रधान सेवक के प्रति सच्चा सम्मान पेश करना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी मिलनी चाहिए। यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed