फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

केंद्रीय मंत्री ने सोलर प्लांट का किया ट्रायल रन

विज्ञापन
jammu kashmir news
बाड़ी ब्राह्मणा। सांबा जिले की पल्ली पंचायत में रिकॉर्ड 20 दिनों में सौर ऊर्जा संयंत्र बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के दौरे से पूर्व तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सौर ऊर्जा संयंत्र का ट्रायल रन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना रिकॉर्ड समय में पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री की ओर से लोकार्पण के साथ ही पल्ली जम्मू-कश्मीर का पहला सौर ऊर्जा गांव बन जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 340 घरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पंचायत कार्बन मुक्त हो जाएगी। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री इसकी सौगात गांव को देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भी कई बड़ी घोषणाएं करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
500 किलोवाट होगी क्षमता
500 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल 6408 वर्ग मीटर क्षेत्र में लगाए गए हैं। गांव की रोजाना बिजली खपत दो हजार यूनिट है। स्थानीय ग्रिड पॉवर स्टेशन से कार्बन रहित बिजली की आपूर्ति घरों में की जाएगी। 2.75 करोड़ रुपये की परियोजना को साकार करने के लिए 25 सदस्यीय टीम ने दिन रात काम किया, जिससे यह परियोजना 20 दिन में तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
60 स्टॉल बताएंगे आधुनिक ग्रामीण जीवन की राह
प्रदर्शनी मैदान में 60 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग और पंचायती राज विभाग व जम्मू-कश्मीर सरकार के विभाग शामिल होंगे। स्टॉल में कृषि की आधुनिक खेती, अरोमा मिशन, लेमन ग्रास की खेती, सेब उत्पादन बढ़ाने के लिए बायो टेकभनोलॉजी के नवाचार, पांच दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान देने वाले एप्लीकेशन, ड्रोन से दवाओं का छिड़काव समेत अन्य तकनीक व योजनाएं प्रदर्शित होंगी। इसके अलावा ग्राम स्तर के जीवन को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और विकास की अहम कड़ी के रूप में प्रस्तुत करने वाले मॉडल पेश होंगे।

---
जम्मू-कश्मीर के 30 हजार
पंचायत प्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रधानमंत्री की 24 अप्रैल की जनसभा में जम्मू-कश्मीर की पंचायत राज संस्थाओं से जुड़े 30 हजार सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए मंत्रियों के बीच नई दिल्ली में बैठकों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed