फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा कर रही मजहब के नाम पर बांटने का काम : फारूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। भाजपा मजहब को बांटने का काम कर रही है। इसलिए बचकर रहना। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को सांबा में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे भारत की ओर से जेनेवा भेजा था। मैने वहां हिंदुस्तान की बात रखी थी।
विज्ञापन

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आज भाजपा मजहब को बांटने वाली सियासत कर रही है। उन्होंने महात्मा गांधी व पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर नेकां नेता चंदर उदय सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा, बृजमोहन शर्मा, इसरार खान, रत्न लाल गुप्ता आदि ने कहा कि जब भी प्रदेश में चुनाव होंगे, नेकां बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।
विज्ञापन

चुनावों में एक बार फिर उभर कर आएगी पार्टी
विजयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार शाम विजयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। पहले वह पार्टी के सांबा जिला प्रधान सुधागर गुप्ता के घर पहुंचे। इसके बाद जोनल सचिव ओमप्रकाश अत्री के घर पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उन्होंने समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया कि जल्द परेशानियों का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस लोगों के दिलों में है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में एक बार फिर नेशनल कांग्रेस पार्टी उभर कर आएगी। जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। इस समय महंगाई, बेरोजगारी, अपराध आदि चरम पर हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक प्रधान जोगिंदर पाल, सतपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed