फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम कर रहे बॉर्डर के लोग, देश कर रहा सलाम: आजाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी के बावजूद लोग जान का खतरा उठाकर डटे हुए हैं। पाकिस्तान को लोग बता रहे हैं कि भारत एकजुट है और कोई इस देश का बाल भी बांका नहीं कर सकता। रविवार को खौड़ में कांग्रेस पार्टी की जनसभा में आजाद ने कहा कि तमाम नुकसान के बावजूद लोग सरहद पर रह रहे हैं। पूरा देश सरहदी ग्रामीणों के जज्बे की सराहना और सलाम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई साल से साजिशें रच रहा है। कश्मीर को उसने बर्बाद कर दिया। जम्मू में भी उसने अमन में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन जम्मू के लोग उसकी चाल में नही फंसे। इसलिए हम यहां हिंदू-मुस्लिम एकता से देश के साथ रह रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव जब भी आते हैं इंसानों के बीच दूरियां बढ़ा देते हैं। सभी से गुजारिश है कि बांटने वालों की साजिशें कामयाब न होने दी जाएं। कांग्रेस हमेशा लोगों से एक होने की बात करती है, लेकिन बहुत सारी पार्टियां लोगों को इलाके के नाम पर बांटने की कोशिश करती हैं। जातपात की बुनियाद पर बांटने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमसे रियासत छीनी गई है, जिसके लिए संघर्ष जारी रखना होगा। महाराजा गुलाब सिंह ने 1846 में देश की सबसे बड़ी रियासत बनाई थी। अब इसे यूटी बना दिया गया है, जिससे बाहरी राज्यों के लोग यहां नौकरी पाएंगे। आजाद ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा की अध्यक्षता पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री गारू राम, जीएम सरूरी, बाकार रसूल, डॉक्टर मनोहर लाल, पीरजादा साहेब, सुभाष गुप्ता, जुगल किशोर, अमीन भट्ट, सरपंच जगदीश राज, सूरज सिंह भाऊ, जगतर सिंह, गुलबदन सिंह भाऊ, देवेंद्र सिंह, शाम लाल शर्मा चिब सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed