फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा के पीछे आरएसएस, हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं : करात

विज्ञापन
jammu kashmir news
सीपीआईएम की 13 वीं कान्फ्रेंस में पहुंचे माकपा पोलिस ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात। अमर उजाला
जम्मू। सीपीआईएम की 13वीं राज्यस्तरीय कान्फ्रेंस में पहुंचे माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और कोआर्डिनेटर प्रकाश करात ने कहा कि भाजपा के पीछे आरएसएस है, यह हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल के पास ही सभी शक्तियां हैं, जिससे जम्मू कश्मीर की सरकार चाहकर भी कुछ विकास कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा सकती है। जहां जहां भी भाजपा की प्रदेशों में सरकारें हैं वहां पर ऐसा ही हाल है, वहां पर राज्यपाल प्रदेश सरकारों के विकास कार्यक्रमों में रुकावटें पैदा करते हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में प्रदेश की सरकारों के पास विकास के नाम पर कोई बजट केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि यहां पर लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


सीपीआईएम पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने 13वीं राज्यस्तरीय कान्फ्रेंस को अग्रवाल धर्मशाला में संबोधित किया। कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद यह लड़ाई यहां के अवाम की नहीं पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई है। जिसे हम सभी को मिलकर लड़ना है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए करात ने कहा कि यहां पर चुनाव हुए, मुख्यमंत्री बना लेकिन सब कुछ उप राज्यपाल के हाथों में है। यहां पर विकास कार्यक्रम खत्म हो गए, यह सिलसिला पूरे देश में चल रहा है। जिन प्रदेशों में गैर भाजपा सरकारें हैं वहां पर मुख्यमंत्री के पास कुछ नहीं है कोई शक्ति नहीं रह गई। इसलिए हमें यह सोचना है कि जम्मू कश्मीर में विकास कैसे हो, अधिकार कैसे मिलें, यहां की अवाम को आजादी कैसे मिले। केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही थी। इसको लेकर कहा जा रहा है कि सही समय आने पर किया जाएगा। यह समय कब आएगा।
विज्ञापन

करात ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को कायम नहीं रखना चाहती है। भाजपा के पीछे आरएसएस है। यह हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीते 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के अंदर लोकतंत्र पर हमला करने का काम किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश के युवा बेरोजगारों, किसानों के साथ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार चार लेबर कोर्ट बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी जल्द लामबंद होंगे। ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर छह महीने के अंदर हड़ताल करेंगे। इसको लेकर पांच राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दे दिया है। इसके पहले कान्फ्रेंस को पूर्व सेक्रेटरी विधायक पुलगाम मोहम्मद युसूफ तारिगामी, गुलाम नबी मलिक, ओम प्रकाश सहित हरि सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed