{"_id":"679be014ca0875b7b00e3e51","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-535027-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसीसी, वक्फ बिल नफरत फैलाने का हिस्सा: कर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसीसी, वक्फ बिल नफरत फैलाने का हिस्सा: कर्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। समान नागरिक संहिता और वक्फ बिल नफरत फैलाने की योजना का हिस्सा। इसके अलावा कुछ नहीं। हमें केंद्रीय बजट से कोई भी उम्मीद नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने इन तीनों मुद्दों पर कहा कि आगामी बजट किसी को कोई राहत नहीं देगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए देश में नफरत फैलाने वाले शासकों से आजादी पाने के लिए उठ खड़े होने का समय आ गया है।
पार्टी मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तराखंड में यूसीसी के क्रियान्वयन और विपक्षी सदस्यों द्वारा पेश किए गए हर बदलाव को संयुक्त संसदीय समिति द्वारा नकारने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कर्रा ने कहा मेरे विचार से यूसीसी और वक्फ (संशोधन) विधेयक देश में लगातार फैलाई जा रही नफरत से जुड़े हैं। यूसीसी और वक्फ दोनों ही मुद्दे देश में अराजकता पैदा करने के उनके नफरत के एजेंडे का नतीजा हैं।
आरोप लगाया कि नफरत की नीति के तहत सभी अल्पसंख्यकों, न केवल मुसलमानों बल्कि दलितों और ईसाइयों और अन्य लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह हैरान करने वाला है कि भाजपा नेतृत्व कह रहे हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में हिंदू खतरे में हैं, जबकि मुसलमानों की संख्या केवल 17 करोड़ है। अल्पसंख्यक द्वारा बहुसंख्यकों के लिए खतरा पैदा करने की धारणा उनकी कमजोरी को दर्शाती है।
विज्ञापन
उनके नापाक इरादों को उजागर करती है। दावा किया कि उनका नारा ''''अभी नहीं तो कभी नहीं'''' नफरत को बढ़ावा देना है। पहले ये खेलो इंडिया हुआ करता था, लेकिन अब उन्होंने इसे खोदो इंडिया में बदल दिया है। वे ऐसी चीजों को लागू करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।