फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डिजिटली अपडेट होने के लिए पुलिस ने लिया टूल्स का प्रशिक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
कार्यशाला में उपस्थित पुलिस अधिकारी   स्रोत - स्वयं
जम्मू। नए आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस की जांच में दक्षता, पारदर्शिता और सटीकता लाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन रविवार को पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यशाला में ई-साक्ष्य, ई-समन और मेडलिएपीआर जैसे डिजिटल उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन, आईजीपी क्राइम सुनील गुप्ता, डीआईजी जेएसके रेंज शिव कुमार शर्मा और एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह सहित 250 से अधिक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यशाला का आयोजन अपराध मुख्यालय के प्रशिक्षकों की एक टीम द्वारा किया गया। इसमें जोनल एसएसपी, एसडीपीओ, एसएचओ, जांच अधिकारियों के साथ-साथ जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के सीसीटीएनएस ऑपरेटर मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य रूप से तीन डिजिटल उपकरणों का प्रक्षिशण दिया गया। पहला ई-साक्ष्य, जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा साक्ष्य रिकॉर्ड करने और अपराध स्थल के प्रबंधन में पुलिस की सहायता के लिए विकसित किया गया है। दूसरा ई-समन, जो सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी द्वारा इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) पहल के तहत एक माध्यम प्रदान करता है। इससे अदालतों से पुलिस स्टेशनों और प्राप्तकर्ताओं तक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से समन पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) को सुरक्षित रूप से कैप्चर और रिपोर्ट करने के लिए डिजाइन की गई वेब-आधारित प्रणाली मेडलेएपीआर का भी प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने कहा कि इन डिजिटल उपकरणों को अपनाने से पुलिस के काम में पारदर्शिता आएगी और समय पर न्याय सुनिश्चित करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed