फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखिल भारतीय शास्त्रीय प्रतियोगिता के लिए 34 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
jammu kashmir news
दो दिवसीय राज्य स्तरीय शास्त्र प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी मुख्य अति​थि के साथ फोटो आयोज
जम्मू। अखिल भारतीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, कोट भलवाल के श्री रणबीर परिसर के 34 विद्यार्थी भाग लेंगे। ये प्रतियोगिता फरवरी- मार्च में हरिद्वार में होगी। इन विद्यार्थियों का चयन दो दिवसीय राज्य स्तरीय शास्त्र प्रतियोगिता से किया गया है। इसका आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ था।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। किश्तवाड़ से विधायक शगुन परिहार इसमें मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में संस्कृत शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। प्रतिभागियों और आयोजकों को शास्त्रीय अध्ययन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। डॉ. प्रमोद शुक्ला के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में 34 शास्त्रीय प्रतियोगिताएं हुई थीं। इसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को अब फरवरी-मार्च में हरिद्वार में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। श्री रणबीर परिसर के निदेशक प्रो. श्रीधर मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने संस्कृत अध्ययन के प्रति अनुशासन, समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता के महत्व को रेखांकित किया
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. सूर्य मणि रथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रो. विष्णु कांत पांडेय और जयपुर परिसर के प्रो. राम कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed