{"_id":"677aea807d30b49cb8066bdc","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-517300-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किश्तवाड़ में आग से प्रभावित पीड़ित परिवारों के लिए आवास को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किश्तवाड़ में आग से प्रभावित पीड़ित परिवारों के लिए आवास को मंजूरी
विज्ञापन
जम्मू। किश्तवाड़ के मुलवारवां गांव में अग्निकांड प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 85 आवासों की मंजूरी दी गई है। यह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पहल पर संभव हुआ। 15 अक्तूबर को हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ये आश्वासन दिया था कि वे पीड़ितों का दीर्घकालिक पुनर्वास करवाएंगे।
सीएम ने यह भी वादा किया था कि केंद्र सरकार से परिवारों को अपने घरों को फिर से बनाने और जीवन को सामान्य बनाने के लिए मदद प्राप्त की जाएगी। विशेष आवास पैकेज की मंजूरी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की केंद्र सरकार से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त करने की अपील के बाद दी गई है, ताकि प्रभावित परिवारों के दीर्घकालिक पुनर्वास की मदद की जा सके।
मुख्यमंत्री ने पीएमएवाई-जी के तहत आवास सहायता की जरूरत की ओर ध्यान आकृष्ट किया था। ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण आवास डिवीजन) ने इस मंजूरी के बारे में जम्मू और कश्मीर सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया है। संचार के अनुसार, विशेष परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 85 घरों (जिसमें 7 पूर्व पीएमएवाई-जी लाभार्थी शामिल हैं) को आवंटित किया गया है।