फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आठ जिलों के एसएसपी सहित 38 पुलिस अधिकारीयों का तबादला

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नई सरकार के गठन के बाद पहली बार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने आठ जिलों के एसएसपी सहित 38 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गौरव सिकरवार को एसएसपी राजोरी, गुरिंदरपाल सिंह को एसएसपी बारामुला, राघव एस को एसएसपी गांदरबल और वीरेंदर सिंह मन्हास को एसएसपी सांबा लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं संदीप कुमार मेहता को एसएसपी डोडा, जाविद इकबाल को एसएसपी किश्तवाड़, सफाकत हुसैन को एसएसपी पुंछ, परमवीर सिंह को एसएसपी रियासी और मुश्ताक अहमद को एसएसपी हंदवाड़ा के रूप में तैनाती मिली है। इसी तरह सजाद अहमद शाह को पुलिस जिला अवंतिपोरा का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजेश कुमार शर्मा को एसएसपी सिक्योरिटी जम्मू और बिस्मा काजी को एसपी सिटी ईस्ट श्रीनगर बनाया है। ये दोनों अधिकारी अभी तक पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। इनके साथ ही एसएसपी रेलवे कश्मीर के पद पर वशीम कादरी, एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू के पद पर गिरधारी लाल, एसपी नार्थ जम्मू के पद पर विजय शेखर शर्मा को नई नियुक्ति मिली है। आईपीएस मुमताज अहमद का कमांडेंट आईआरपी 12 और आईपीएस मोहम्मद असलम का कमांडेंट आईआरपी 24 के पद पर तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed