फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 22 दिन चलेगा बजट सत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र 22 दिन चलेगा। बजट के जारी कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च को एलजी मनोज सिन्हा सदन को संबोधित करेंगे। 4, 5 और 6 मार्च को एलजी के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसका समापन 6 मार्च को ही मुख्यमंत्री के जवाब के साथ होगा।
विज्ञापन

वहीं, 8, 10 और 11 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। वित्त मंत्री यानी सीएम अपने जवाब के साथ 11 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा का समापन करेंगे। अनुदानों की मांगों पर 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20, 22 और 24 मार्च को चर्चा की जाएगी। 25 मार्च को विनियोग विधेयकों के पारित होने के साथ बजट को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


11 दिन के अवकाश के बाद 7 अप्रैल को फिर शुरू होगा

बजट को मंजूरी मिलने के बाद 11 दिनों का अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा भाग 7 अप्रैल से शुरू होगा, जिसे निजी सदस्यों के प्रस्तावों के लिए निर्धारित किया गया है। सदन 8 व 9 अप्रैल को फिर से निजी सदस्यों के प्रस्तावों पर विचार करेगा। 10 अप्रैल को छुट्टी होगी। कैलेंडर के अनुसार सरकारी कामकाज 11 अप्रैल को शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब क्या

3 मार्च एलजी का अभिभाषण

4, 5, 6 को अभिभाषण पर चर्चा

7 को बजट पेश किया जाएगा

8 को बजट पर चर्चा

9 मार्च को अवकाश

10 और 11 को बजट पर चर्चा

12, 13, 15, 17, 18, 19, 20, 22 और 24 मार्च को अनुदानों की मांगों पर चर्चा

16 और 21 मार्च को छुट्टी

25 मार्च विनियोग विधेयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed