{"_id":"672153a3c50ac6b21b033f24","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-472105-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस ने ग्रामीण नेताओं से विस चुनाव में हार के कारण जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस ने ग्रामीण नेताओं से विस चुनाव में हार के कारण जाने
प्रदेश कांग्रेस की तथ्य जांच समिति के सदस्यों ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं और कार्यक
Link Copied
जम्मू। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस की तथ्य जांच समिति की जांच जारी है। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जम्मू ग्रामीण जिले के पार्टी नेताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों से मुलाकात कर हार के कारणों को जानने की कोशिश की। इसके साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों में अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, सदस्य जहांगीर मीर, वेद महाजन, नरेश गुप्ता, दीनानाथ भगत, एडवोकेट शाह मोहम्मद चौधरी ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों से चुनावों में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार समग्र कारकों पर चर्चा की। पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए उपाय और सुझाव लिए गए। इस दौरान वरिष्ठ नेता गुरमुख सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व उपसभापति विधान परिषद ने एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों को पार्टी की धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक विचारधारा को फैलाने के लिए जोर दिया। पार्टी की जनकल्याणकारी गतिविधियों के बारे में जनता को जागरूक किया जाए। इस मौके पर शशि शर्मा, भूषण डोगरा, साहिल शर्मा, डॉ. कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।