फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विश्व मंच पर अलग थलग पड़ गया है पाकिस्तान : रेड्डी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू पश्चिम से पार्टी उम्मीदवार अरविंद गुप्ता के समर्थन में सभा करते केंद्रीय मंत्री जी किशन र
जम्मू। केंद्रीय मंत्री व जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने कहा कि आतंकवाद को लगातार समर्थन करने वाला पाकिस्तान आज मोदी सरकार की नीतियों के कारण विश्व मंच पर अलग-थलग पड़ गया है। जम्मू कश्मीर में भाजपा लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आंदोलन चला रही है।
विज्ञापन

यहां शनिवार को जम्मू पश्चिम से पार्टी उम्मीदवार अरविंद गुप्ता के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाना जम्मू-कश्मीर को भारत में पूरी तरह से एकीकृत करने के भाजपा के लंबे संघर्ष में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यहां विधानसभा चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि महिलाओं, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों, एससी, एसटी और वाल्मीकि समाज के साथ जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों के लिए सम्मान की बहाली का आंदोलन है। दुनिया की निगाहें अब जम्मू-कश्मीर पर हैं। नेकां आतंकवादियों को सत्ता वापस देने की खतरनाक साजिशे रच रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है। यहां जम्मू कश्मीर की नई तस्वीर है। कांग्रेस राष्ट्रवाद के एजेंडे पर नेकां का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed