{"_id":"66d267016956b506d70c7034","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-431502-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन अराजकता फैला रहा : चुग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन अराजकता फैला रहा : चुग
विज्ञापन
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शामिल तरुण चुग व अन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने आरोप लगाया कि नेकां-कांग्रेस का गठबंधन जम्मू कश्मीर को 1990 के दशक में हिंसा और खून-खराबे में धकेलना चाहता है। उन्होंने नेकां सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने 1990 में देखी गई कश्मीरी पंडितों की हिंसा और पलायन की वापसी का संकेत दिया है। नेकां, कांग्रेस के साथ पीडीपी अराजकता पैदा करने की इच्छा से प्रेरित है।
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में चुग ने कहा कि नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उनकी पार्टी का अनुच्छेद 370 की वापसी और राज्य के लिए स्वायत्तता पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का एजेंडा जम्मू-कश्मीर की स्थिरता के लिए खतरनाक है।
उन्होंने यासीन मलिक जैसे दोषी आतंकवादियों को रिहा करने की वकालत करने के लिए नेकां के एजेंडे को आड़े हाथ लिया। पीडीपी, कांग्रेस और नेकां का पाकिस्तान के प्रति प्रेम रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख सत शर्मा, निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी राजीव चरक, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एस. रणजोध सिंह नलवा, मंडल अध्यक्ष अतुल बख्शी और किशोर चोपड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
====
पाकिस्तान के हाथों में खेल रहा नेकां-कांग्रेस गठबंधन
वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में तरुण चुग ने कहा कि नेकां-कांग्रेस का गठबंधन पाकिस्तान के हाथों में खेल रहा है। यह गठबंधन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पत्थरों और गोलियों के दौर में वापस लाने का काम कर रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में चुग ने कहा कि मोदी सरकार के विजन ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नई उम्मीद दी है। नेकां ने अपने घोषणापत्र में संकेत दिया गया है कि स्वायत्तता के लिए युद्ध फिर से शुरू होगा। उन्होंने अपने घोषणापत्र में राष्ट्र-विरोधी एजेंडों को शामिल किया है।