फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू कश्मीर पत्थरबाजी की बुराई से मुक्त-रेड्डी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू में शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते केंद्रीय मंत्री व जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्र
जम्मू। केंद्रीय मंत्री व जम्मू कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

पत्थरबाजी की बुराई से मुक्त हो गया है। इसमें कभी बच्चों को सुरक्षाबलों के खिलाफ हिंसा के लिए मजबूर किया जाता था। कश्मीर में पाक प्रायोजित विरोध और हड़तालें समाप्त हो गई हैं। कश्मीरी पंडितों को सम्मान और सुरक्षा के साथ उनके सही स्थान पर बहाल किया जा रहा है।
यहां शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस, पीडीपी और नेकां ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की ओर धकेला। जम्मू-कश्मीर में यह विधानसभा चुनाव सिर्फ वोट के लिए नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की बहाली के लिए एक आंदोलन है। कांग्रेस-नेकां गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेकां का घोषणापत्र शांति और विकास के खिलाफ है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर की तस्वीर बदली है। इस ऐतिहासिक कदम से पहले क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी के कनेक्शन और गरीबों के लिए आवास सहित बुनियादी ढांचे की कमी थी। 42वें और 43वें संशोधन के कार्यान्वयन ने यह सुनिश्चित किया है कि अब धन सीधे गांवों तक पहुंच रहा है। पीडीपी, नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ विश्वासघात किया। हमने महिलाओं, एससी, एसटी, गोरखा, वाल्मीकि और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों को न्याय दिलाया। उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र को अस्थिर करने, हिंसा और अलगाववाद के युग को वापस लाने के लिए कांग्रेस और नेकां के साथ साजिश रची है। भाजपा जल्द अपना घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस, नेकां के घोषणापत्र पर चुप क्यों है। कश्मीर में ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का नाम क्यों बदलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

आतंकवादियों को रिहा करने और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पार व्यापार की कांग्रेस और नेकां वकालत करते रहे हैं। लेकिन इससे अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। संसद में हमने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का वादा किया है, जिसे उचित समय पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की संसदीय बोर्ड की बैठक में अन्य बची हुई सीटों पर फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी और एस.आरपी सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया और जम्मू-कश्मीर भाजपा मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed