फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में टवेरा चालक लापता, वाहन हिमाचल में दिखा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कटड़ा के लिए निकला एक वाहन चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका वाहन भी गायब है। अंतिम बार चालक की बात सोमवार दोपहर को हुई थी। इसके बाद से मोबाइल फोन बंद आ रहा है। लोकेशन भी पता नहीं चल पा रही है। नगरोटा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगल सिंह के जीजा युवराज सिंह ने बताया कि चक भलवाल जम्मू का रहने वाला मंगल सिंह पेशे से व्यवसायिक वाहन चालक है। सोमवार की सुबह टवेरा में यात्रियों को लेकर कटड़ा गया था। वहीं से मंगल ने रेलवे स्टेशन के लिए दूसरे यात्री बैठाए। दोपहर एक बजे अंतिम समय उससे बात हुई थी। तब वह नगरोटा के खानपुर थे। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। देर शाम को नगरोटा पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वाहन की लोकेशन पठानकोट की है। लखनपुर में सीसीटीवी से पता चला कि वाहन मंगल नहीं, बल्कि कोई और चला रहा था। मंगलवार को जांच में यह भी पता चला कि वाहन हिमाचल प्रदेश में देखा गया है, लेकिन अभी तक मंगल सिंह के बारे कोई सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची है। नगरोटा पुलिस की एक टीम पंजाब और हिमाचल के लिए रवाना हो चुकी है। नगरोटा के एसएचओ परवेज सज्जाद का कहना है कि पुलिस मंगल की तलाश कर रही है। उसका वाहन पहले पठानकोट और फिर हिमाचल में देखा गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed