{"_id":"66a2fa2b2fea4c579409030b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-407673-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईआईएम में युवा कौशल कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईआईएम में युवा कौशल कार्यशाला का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। काउंसिल आफ साइंटेफिक एंड इंडस्टि्रयल रिसर्च (सीएसआईआर)-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (आईआईआईएम) में औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी, चिकित्सा सूक्ष्म जीव विज्ञान और प्राकृतिक उत्पाद रसायन विज्ञान पर आयोजित 10 दिवसीय युवा कौशल कार्यशाला का समापन हो गया।
इस कार्यशाला में जम्मू और उधमपुर जिले के विभिन्न कॉलेजों से 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में उन्हें रोजगारोन्मुखी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया। इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करती हैं ।
सीएसआईआर-आईआईआईएम के निदेशक डॉ. जबीर अहमद समापन सत्र के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन पर सभी हितधारकों को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले, आईआईआईएम-टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा हैकाथॉन 4.0 का आयोजन किया गया था।