फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ड्यूटी से लौटे रहे पत्रकारों पर हमला, एक जख्मी, बाइक छीन ले गए लुटेरे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। ग्रेटर कैलाश के पास रविवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे एक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के दो पत्रकारों पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। एक कर्मी को तेजधार हथियार से जख्मी कर दिया। लुटेरे जाते समय बाइक भी छीनकर ले गए। घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया गया। गंग्याल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू के कृष्णा नगर निवासी सुधीर कुमार और देवेंद्र प्रताप बाड़ी ब्राह्मणा में नौकरी करते हैं। रोज की तरह रात 2 बजे यह लोग ड्यूटी से घर को लौटे। जैसे ही ग्रेटर कैलाश फव्वारा चौक के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने इन्हें रोक लिया। इनमें से एक युवक ने टोका निकाला और बाइक चला रहे सुधीर के सिर पर मार दिया। हेलमेट पहने होने के चलते चोट नहीं लगी। इसके बाद गर्दन पर टोका मारा। इसमें बचाव करते टोका सुधीर की बाजू पर लगा। इतने में अन्य हमलावर ने बाइक को लात मारी। इससे पीछे बैठा देवेंद्र भी नीचे गिर गया। इतने में जब सुधीर और देवेंद्र ने शोर मचाया तो हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपी सुधीर की बाइक अपने साथ ले गए। बाद में किसी तरह इन दोनों ने एंबुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। सुधीर की बाजू पर गहरा जख्म है। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसी क्षेत्र में पहले भी एक बार पत्रकार पर हमला कर लूट का प्रयास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed