{"_id":"6699b7463c7347f0fe0ce236","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-402705-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर हल्का लाठीचार्ज, कई नेता व कार्यकर्ता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर हल्का लाठीचार्ज, कई नेता व कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग और आतंकवाद के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर रघुनाथ बाजार में सुरक्षाकर्मियों ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया। इससे गिरने के कारण कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। भारी पुलिसबल ने प्रदर्शनकारियों को रघुनाथ मंदिर के आगे जाने से रोक दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारी शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय से कई बैरिकेट और कंटीले तार फांदकर आगे पहुंच गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें जिला पुलिस लाइन में एक घंटा रखने के बाद छोड़ दिया गया।
जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से राजभवन के लिए रैली की शक्ल में कूच किया। भारी पुलिसबल ने पहले ही बैरिकेट लगा दिए थे, जिसे हटाते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। इसके बाद रेजीडेंसी पुलिस चौकी के सामने भी कंटीले तार और बैरिकेट हटाते और फांदते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ रघुनाथ मंदिर के आगे पहुंच गई और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।
सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिससे अफरातफरी में कई प्रदर्शनकारी नीचे गिर गए। इसमें विनोद शर्मा उपाध्यक्ष पीसीसी सहित कुछ नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें जिला पुलिस लाइन ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। रघुनाथ मंदिर के आगे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
प्रभारी सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फिर पनप रहा है। लगातार हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और सरकार दावे कर रही है कि सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। भाजपा पिछले दरवाजे से सरकार चलाना चाहती है, जिसके लिए चुनाव से पहले निर्वाचित सरकार से शक्तियां छीनने का तानाशाही आदेश पारित किया गया है। इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए लोकतांत्रिक शक्तियां बहाल करने के लिए राज्य का दर्जा बहाल करना एकमात्र विकल्प है।
प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलने के साथ सुरक्षाबलों को नुकसान हो रहा है। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के पांच साल बाद स्थिति सबसे खराब है, इसलिए राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ लोगों को मौलिक अधिकार दिए जाएं। कार्यकारी प्रधान रमण भल्ला ने जम्मू क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति के लिए केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की आलोचना की। कहा कि हमारे जवानों का बलिदान असहनीय है और मोदी सरकार को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए। भाजपा सरकार शीघ्र राज्य का दर्जा बहाल करे। प्रदर्शन में एआईसीसी सचिव मनोज यादव, पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, डीसीसी अध्यक्ष ठा. मनमोहन सिंह, योगेश साहनी, प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश भारत, हेडक्वार्टर प्रभारी रिकी डलोत्रा, सुशील भगत आदि शामिल हुए।