{"_id":"669db5bea7e875d6150abd1d","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1007-404863-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से सात घंटे बंद रही बैटरी कार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से सात घंटे बंद रही बैटरी कार सेवा
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार देर रात बैटरी कार मार्ग पर पत्थर गिरने से बैटरी कार सेवा करीब सात घंटे प्रभावित रही। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सात घंटे तक श्रद्धालु पुराने मार्ग से ही यात्रा कर पाए।
बारिश के चलते गिरे पत्थरों से कई स्थानों पर शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को बंद कर दिया गया था। इस कारण श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्ग से ही आवागमन करना पड़ा।
रविवार सुबह बैटरी कार का मार्ग की साफ सफाई सहित निरीक्षण के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को आवाजाही के लिए सुबह नौ बजे खोला। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।