फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Update: Chances of rain and snowfall in Jammu and Kashmir

Weather Update : कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 11 Nov 2024 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 01:01 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को कई जगहों पर बारिश और कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update: Chances of rain and snowfall in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में रविवार को जम्मू, श्रीनगर समेत अधिकांश जगहों पर धुंध छाई रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को कई जगहों पर बारिश और कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 से 16 नवंबर तक फिर से कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू शहर में रविवार को सुबह और शाम बादल छाए रहे। शाम के समय धुंध रही। वहीं, श्रीनगर में सुबह और शाम धुंध छाई रही, जबकि दिन के समय हल्की धूप रही।

विज्ञापन

कश्मीर मौसम के स्वतंत्र पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात से जम्मू और कश्मीर को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 12 नवंबर की सुबह तक इसके जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पश्चिमी तूफान का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तरी कश्मीर, पीर पंजाल रेंज और बांदीपोरा तथा गांदरबल जिलों के ऊंचे इलाकों में देखा जाएगा। आरिफ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ 14 से 16 नवंबर के बीच प्रभाव डालेगा और उस दौरान भी कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील और घाटी के अन्य हिस्से रविवार को ठंड के मौसम के बीच धुंध और हल्के कोहरे से घिरे रहे। इससे ठंड बढ़ने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.8 जबकि न्यूनतम तापमान 1.6, गुलमर्ग में अधिकतम 14.8 और न्यूनतम तापमान 5.0, जम्मू में अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 17.1, बनिहाल में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 6.0, बटोत में अधिकतम 22.7 और न्यूनतम 9.7, कटड़ा में अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 14.8, भद्रवाह में अधिकतम 22.7 और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से बढ़ रहे इंफेक्शन से निजात मिलेगी। काफी दिनों से मौसम शुष्क चल रहा है। इस कारण लोग बीमार हो रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed