फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नारको आतंकवाद में शामिल आरोपियों को जमानत से इंकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नारको आतंकवाद मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जम्मू मदन लाल ने खारिज कर दी। वर्ष 2019 में मोहम्मद लतीफ डार और शफी भट जम्मू के हरी मार्केट क्षेत्र में 12 लाख की नकदी और 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए थे। शुरूआत में ये मामला सिर्फ नशा तस्करी का था। बाद में जांच होने पर पता चला कि आरोपी सीमा पार से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कहने पर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मामले में यूएपीए की धाराएं भी जोड़ दीं।
विज्ञापन

दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जज ने कहा कि अपराधों के संबंध में आरोप पत्र आरोपों और दर्ज गवाहों के अवलोकन से यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि आवेदकों के खिलाफ उपरोक्त अपराधों का आरोप प्रथम दृष्टया में सच है। मामले में अभी जांच भी चल रही है। कुछ ऐसे तथ्य बताए गए हैं। इससे यह माना जाता है कि गंभीर अपराधों के मुकदमे में देरी जमानत देने का आधार नहीं हो सकती है। दूसरे निर्णय में यूए (पी) अधिनियम के अपराधों में विशेष न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दी गई जमानत को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया है। तीसरे निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत दी गई है, लेकिन केवल एक सांविधानिक न्यायालय की शक्तियों के प्रयोग में। यह मानते हुए कि यूए (पी) अधिनियम की धारा 43 (डी) के तहत वैधानिक प्रतिबंध सांविधानिक न्यायालयों पर बाध्यकारी नहीं हैं। इसलिए तथ्यों, कानून और मामले पर विचार करते हुए आवेदकों का आवेदन समय से पहले और बिना योग्यता के है। इसलिए इसे अनुमति नहीं दी जा सकती। न ही जमानत दी जा सकती है। लिहाजा इसे खारिज किया जा रहा है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed