फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा का जम्मू कश्मीर में सदस्यता अभियान कल से

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। लोकसभा और विधानसभा के सफल चुनाव के बाद भाजपा ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी 6 नवंबर से औपचारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान शुरू कर रही है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 15 से 20 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन एक लाख सदस्यों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा 10, 17 और 24 नवंबर (सभी रविवार) को पार्टी की ओर से घर-घर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को अपने साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के मौजूदा समय में प्रदेश में 16 लाख तक सदस्य पंजीकृत हैं, जिसमें जम्मू संभाग में ही करीब 12.50 लाख सदस्य हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को अपने साथ जोड़ रही है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने सोमवार को जम्मू में बैठक कर सदस्यता अभियान की रूपरेखा की समीक्षा की।
विज्ञापन

पार्टी के महासचिव व जन संपर्क अभियान जम्मू-कश्मीर के प्रभारी असीम गुप्ता ने बताया कि आगामी बुधवार से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पहले ही प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित करके पार्टी कैडर को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नया सदस्य बनने के लिए पार्टी की ओर से 8800002024 समर्पित नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस काॅल करने से ओटीपी और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर कोई भी सदस्य बन सकता है। वहीं, भाजपा का नए सदस्य बनाने का उद्देश्य आगामी आ रहे चुनावों में अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करना है। हाल ही में हुए विधानसभा में भी भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सर्वाधिक 29 सीटें हासिल की थीं। हालांकि नगरोटा से विधायक देवेंद्र राणा के निधन के बाद अब यह आंकड़ा 28 रह गया है। चूंकि नगरोटा सीट पर जल्द उप चुनाव होगा, ऐसे में भाजपा इस सीट पर भी नए सदस्यता अभियान के माध्यम से अपना जनाधार बढ़ाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का कहना है कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक नए सदस्य हमारे साथ जुड़ें। जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। घर घर सदस्यता अभियान में सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जो लोगों को पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed