{"_id":"66fdf012a1e77ba79e07506b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1006-455268-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोट भलवाल में डेंगू का धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोट भलवाल में डेंगू का धमाका
विज्ञापन
जम्मू। कोट भलवाल ब्लाक में डेंगू का सबसे अधिक डंक लगा है। पूरे जम्मू जिले में इस सीजन में अब तक 1235 मामले मिले हैं, इनमें से 503 कोट भलवाल ब्लाक के हैं।
पूरे जम्मू जिले में इसी ब्लाक से 40 प्रतिशत तक डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसमें हाटस्पाट मुट्ठी क्षेत्र से सर्वाधिक 175 मामले मिल चुके हैं। चिंता की बात यह है कि ये सभी मामले नगर निगम क्षेत्र के अधीन मिले हैं। पूरे प्रदेश में इसी ब्लाक से 26 प्रतिशत तक मामले मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर में डेंगू के पीक पर जाने की आशंका है।
कोट भलवाल ब्लाक में 2023 में कुल 143 डेंगू के मामले मिले थे जो अब तक 503 मामले मिल चुके हैं, यानी तीन गुणा मामले बढ़े हैं। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में अनियोजित निर्माण माना जा रहा है। इसके साथ मच्छरों के सफाए के लिए कमजोर अभियान को भी देखा जा रहा है। प्रदेश में अब तक 1891 डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिसमें जम्मू जिला से 1235 मामले मिले हैं और अकेले कोट भलवाल ब्लाक से ही अधिकांश मामले मिले हैं। इस ब्लाक के अधीन नगर निगम क्षेत्र में मुट्ठी के बाद विनायक नगर में 79, दुर्गा नगर और रूप नगर में 61-61, पलोड़ा में 43, लोअर रूप नगर में 30, बनतालाब में 26, बरनाई में 12, कोटभलवाल में 4, चिनौर में 3, लक्ष्मी नगर में 5 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में चौबीस घंटे में सौ या उससे अधिक डेंगू के मामले मिले हैं।