फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गर्ल्स वर्ग में तमिलनाडु बना राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप का विजेता

विज्ञापन
jammu kashmir news
राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप के एक मैच दौरान खेलते ​खिलाड़ी फोटो संवाद
जम्मू। गांधीनगर ग्रीन फील्ड में पांच दिवसीय 36वीं सब-जूनियर (लड़के और लड़कियां) राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप के गर्ल्स वर्ग में तमिलनाडु की टीम ने खिताब अपने नाम किया। आंध्रप्रदेश को 3-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला पुडुचेरी और तमिलनाडु के बीच वीरवार को खेला जाएगा। चैंपियनशिप के तीसरे दिन गर्ल्स वर्ग में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले गए जबकि बॉयज वर्ग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

गर्ल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में आंध्रप्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-2 से, कर्नाटक ने केरल को 3-0, पुडुचेरी ने ओडिशा और तमिलनाडु को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में तमिलनाडु ने पुडुचेरी को 3-2 से हराया जबकि आंध्रप्रदेश ने कर्नाटक को 3-0 से मात दी। फाइनल में तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बॉयज वर्ग में हुए क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु ने करेल, महाराष्ट्र ने तेलांगना, पुडुचेरी ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश ने कर्नाटक को मात दी। सेमीफाइनल मुकाबला पुडुचेरी और आंध्रप्रदेश के बीच हुआ। इसमें पुडुचेरी ने 3-0 से जीत हासिल की, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला पुडुचेरी और तमिलनाडु के बीच वीरवार को खेला जाएगा। बुधवार को चैंपियनशिप में जम्मू क्लब के सचिव गौरव गुप्ता मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed