फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तेज करें काम, जीत करवाएं दर्ज : रेड्डी

विज्ञापन
jammu kashmir news
केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी विस विजयपुर में बैठक करते हुए
जम्मू। केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी जम्मू-कश्मीर जी. किशन रेड्डी ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। नेशनल कांफ्रेंस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से युद्धस्तर पर काम करने को कहा। कहा कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर के भविष्य की दिशा तय करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। कार्यकर्ताओं को इस चुनाव के महत्व को समझना होगा और उसके अनुरूप कार्य करना होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने उम्मीदवार सीपी गंगा और कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप पिछले चुनाव की तरह इस सीट पर भी जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर प्रवासी प्रभारी नौक्षम चौधरी, प्रवासी प्रभारी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष असीम गुप्ता, जिला सहप्रभारी मुनीश खजूरिया, जिला महासचिव अमित दुबे, वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed