{"_id":"6699b77b4de984e43b016684","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1004-402890-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से सियाचिन के लिए बाइक रैली रवाना, बलिदानियों को देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से सियाचिन के लिए बाइक रैली रवाना, बलिदानियों को देंगे श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पर्यटन और शक्ति उद्घोष फाउंडेशन ने राइड विद प्राइड-बाइक राइड का वीरवार को आयोजन किया। बलिदानियों को श्रद्धांजिल देने के लिए यह बाइक रैली जम्मू से सियाचिन ग्लेशियर तक जाएगी। 23 जुलाई को बाइकर्स सियाचिन ग्लेशियर पहुंचेगे और जम्मू वापसी 27 जुलाई को होगी। इस यात्रा का विषय “गर्व के साथ सवारी करें: हमारे बहादुरों का सम्मान करें” है।
वीरवार सुबह आठ बजे बाइक रैली बलिदान स्तंभ से रवाना हुई। रैली को हरी झंडी पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना मेहता ने दिखाई। रैली को हरी झंडी देने से पहले सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन किया। इस रैली में जम्मू के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, बंगलुरू से महिलाएं भी आई थीं।
संयुक्त निदेशक सुनैना मेहता ने कहा कि यह बाइक रैली जम्मू संभाग में साहसिक पर्यटन की क्षमता को उजागर करेगी। भारत और विदेशों के अन्य बाइकर्स को अपने बाइक टूर सर्किट में शामिल करने के लिए आकर्षित करेगी। इस रैली में कुल 15 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। रैली को शक्ति उद्घोष फाउंडेशन की प्रधान डॉ. प्रीति चौधरी कर रही हैं।
विज्ञापन
कोट
यह रैली महिला सशक्तीकरण के लिए है। महिलाओं को संदेश देना चाहते हैं कि आप कुछ भी कर सकती हैं।
-जानवी कपूर
बाइक रैली के साथ ग्लेशियर तक पहुंचने की उत्सुकता है। ग्लेशियर वह जगह है, जहां जाने के बारे में कोई नहीं सोचता है।
-नेहा चौधरी
मैं सोलो राइडर हूं। पिछली महीने मैंने जम्मू से नेपाल तक बाइक राइड की है। मैं अपने अनुभव से महिलाओं की मदद करने के लिए आया हूं।
-वरुण
जम्मू के हालात को चुनौती देने के लिए यहां पर आई हूं। बताने आई हूं कि जम्मू-कश्मीर से बाहर के लोग यहां के हालात देख कर डरते नहीं हैं।
-इंदू वल्लभ नैनी, आंध्र प्रदेश