फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नीट की तरह अब बीटेक, नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी ऑनलाइन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नीट-यूजी की तरह जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) बीटेक इंजीनियरिंग, नर्सिंग सहित 19 कोर्स में काउंसलिंग अब ऑनलाइन करने जा रहा है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बोपी कार्यालय नहीं आना होगा। मेरिट सूची से लेकर आवंटित कॉलेज की जानकारी उन्हें ऑनलाइन मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा शुरू हो रही है।
विज्ञापन

बोपी 19 कोर्स में परीक्षा आयोजन या काउंसलिंग करता है। अभी तक सिर्फ नीट की काउंसलिंग ही ऑनलाइन होती थी। अन्य कोर्स में काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि व समय पर बोपी के जम्मू व श्रीनगर कार्यालय में आना पड़ता था। दूरदराज के बच्चों के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती रहती थी। समय पर नहीं पहुंचने पर या तो अगले चरण का इंतजार करना पड़ता या फिर दाखिले से भी वंचित रहना पड़ता था। अब बोपी बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स, नार्सिंग, बी और डी फार्मेंसी, जीएनएम, एएनएम जैसे कोर्स में ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। काउंसलिंग में भाग लेने की प्रक्रिया सरल रहेगी। जिस भी कोर्स का उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करेगा उसे बोपी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन में मांगी गई जानकारी देनी होगी। इसके बाद बोपी मेरिट सूची तैयार करेगा, जो वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की तरफ से मांगे गए कॉलेज में उन्हें प्रवेश मिला या नहीं उसकी जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी। इसके बाद उसे बोपी की वेबसाइट से एक पत्र डाउनलोड करना होगा जिसके आधार उसे आवंटित कॉलेज में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

----
कोट
नीट की काउंसलिंग पहले ही ऑनलाइन होती थी, लेकिन अब हम नर्सिंग व बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन शुरू कर रहे हैं। इस बार से उम्मीदवारों को सुविधा मिलेगी। उन्हें काउंसलिंग के लिए बोपी के कार्यालय नहीं आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मीनू महाजन, चेयरमेन जेके बोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed