{"_id":"67eada644130d2a15f0219df","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-579018-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्री निवास के निर्माण का कार्य शुरू, दो वर्ष में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्री निवास के निर्माण का कार्य शुरू, दो वर्ष में पूरा होगा काम
विज्ञापन
जम्मू के सिद्दड़ा में चल रहा अरमनाथ यात्रा निवास का काम।
- फोटो : jammu news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर में सिद्दड़ा बाईपास रोड पर अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्री निवास बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में दिल्ली की एलाइड कंपनी को दो ब्लाक बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें कैफेटेरिया, डोरमेटरी रूम, कार्यालय व कैंटीन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमर मसूद ने बताया कि उनको दो ब्लाकों को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें ग्राउंड फ्लोर, कैंटीन, कैफेटेरिया, कार्यालय आदि बनाए जाने हैं। दोनों ब्लाकों में कम से कम तीन से चार हजार यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया जा सकेगा। इसके लिए प्राथमिक चरण में नींव के लिए खुदाई का काम चल रहा है। मौके पर ही एक साइट इंजीनियर सहित स्टाफ निर्माण कार्य पर नजर रखेंगे। संबंधित जगह पर क्या क्या निर्माण आगे किया जाएगा यह जानकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड ही देगा।
कम से कम छह फ्लोर बनाए जाएंगे। दो ब्लाकों में कितने कमरे होंगे इसकी सटीक जानकारी नहीं है। निर्माण का कार्य दो वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है।