{"_id":"680bf1e14c86676c060436e0","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-agr1006-597867-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर सहित छह राज्यों में 18 जगहों पर एनआईए की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर सहित छह राज्यों में 18 जगहों पर एनआईए की रेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले ने जम्मू-कश्मीर के विकास में रोड़ा अटका दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का चौथा चरण, जो अंतिम चरण में पहुंच चुका था, अब स्थगित कर दिया गया है। इससे राज्य को एक हजार करोड़ रुपये के प्रारंभिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार अब घाटी में हालात सामान्य होने तक कोई फैसला नहीं लेगी।
दरअसल, केंद्र सरकार पीएमजीएसवाई के चौथे चरण की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से करना चाहती थी। इसके लिए दिल्ली में उच्चाधिकारियों की बैठक हुई थी। पहलगाम हमले से एक दिन पहले, श्रीनगर में केंद्रीय अधिकारियों और राज्य प्रशासन के बीच चर्चा हुई थी। 24 अप्रैल को दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय और कैबिनेट सचिव की बैठक निर्धारित थी, जहां इस योजना को हरी झंडी मिलनी थी, लेकिन हमले के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। अब नई तिथि तय होने का इंतजार है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के पीएमजीएसवाई प्रभारी भावेश कुमार ने बताया कि राज्य में सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन आतंकी हमले के कारण योजना पर असर पड़ा है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।
विज्ञापन
बाक्स
हमले के वक्त श्रीनगर में थे दिल्ली के अधिकारी
पहलगाम में जिस समय आतंकी हमला हुआ दिल्ली के अधिकारी श्रीनगर में ही थे। यह अधिकारी हवाई जहाज से वापस दिल्ली लौटे हैं। इन अधिकारियों ने पीएमजीएसवाई पर राज्य सरकार की तैयारी और यहां हुए आतंकी हमले दोनों की रिपोर्ट केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को सौंपी है। इसमें हमले के बाद बदले हालात का भी जिक्र है।
बाक्स
डेढ़ हजार गांवों में है सड़क की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का सर्वे पूरा किया गया है। इस सर्वे में करीब डेढ़ हजार गांव ऐसे सामने आए हैं जहां आबादी तो है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। राज्य से सर्वे की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर से पीएमजीएसवाई की शुरुआत होती है तो यहां यह सभी गांव आगामी पांच साल में सड़क से जुड़ सकते हैं।