फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कर्ज लेकर डेयरी शुरू की, अब 5 महिलाओं को दे रही रोजगार

विज्ञापन
jammu kashmir news
डेयरी फार्म में महिलाओं के साथ काम करती रामा।  - फोटो : jammu kashmir news
जम्मू। अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो सफलता पाना कठिन नहीं है। यह कहावत जिला जम्मू के सुचेतगढ़ की रहने वाली रामा सरोच पर सटीक बैठती है। रामा ने तीन लाख का कर्ज लेकर डेयरी फार्म शुरू किया। अब 5 और महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। खुद भी 50 हजार रुपये महीना कमा रही हैं।
विज्ञापन


रामा सरोच 2022 में उम्मीद ग्रुप से जुड़ी थी। तीन लाख कर्ज लेकर छह गाय रखीं और खुद का डेयरी फार्म का व्यवसाय शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनकी शादी एक किसान परिवार में हुई थी। पारिवारिक आर्थिक स्थित सही न होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इससे मुझे बच्चों के भविष्य की चिंता हमेशा बनी रहती थी फिर भी हार नहीं मानी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिन अचानक उनकी मुलाकात उम्मीद ग्रुप की महिला सदस्य से हुई। उन्होंने उसके बारे में जानकारी दी। फिर मैंने ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की। रामा ने कहा कि जब से उम्मीद ग्रुप से जुड़ी हूं तभी से जीवन में काफी बदलाव आए हैं। ग्रुप में जुड़ने के बाद सहायता के तौर पर तीन लाख का लोन मिला। उसी राशि से डेयरी फार्म शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामा ने बताया कि कड़ी मेहनत व परिश्रम की बदौलत आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। वर्तमान समय में हमारे डेयरी फार्म में 15 से अधिक पशु हैं। इससे महीने में 50 हजार से अधिक कमा लेती हूं। साथ ही इस कारोबार के जरिए पांच महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है।

-----

लखपति दीदी अवॉर्ड मिला
रामा बताया कि कठिन संघर्ष के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। शायद इसी का परिणाम है कि मुझे जनवरी में लखपति दीदी अवॉर्ड मिला।

महिलाएं इस ग्रुप से जुड़ें और सशक्त बनें

रामा ने कहा कि उम्मीद ग्रुप महिलाओं के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म है जो महिलाओं का सपना सजोने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने का काम करती है। इसलिए खासकर महिलाओं से यही कहना चाहती हूं कि अधिक से अधिक संख्या में इस ग्रुप से जुड़ें और खुद को सशक्त बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed