फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: स्ट्रीट लाइटें बीमार<bha>;</bha> गलियों में अंधेरा, टॉर्च ही सहारा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। वार्ड 65 में स्ट्रीट लाइटें खंभों पर शोपीस बन गई हैं। 4 माह से बंद पड़ी लाइटों से शाम ढलते ही गलियां अंधेरे के आगोश में समा जाती हैं। रात को आवागमन मुश्किल हो रहा है। जरूरी काम पड़ने पर लोगों को टॉर्च या मोबाइल की लाइट जलाकर घर से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड वासियों का आरोप है कि कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने लाइटें ठीक नहीं करवाईं। गजयसिंह पुरा के निवासी कर्ण सिंह पटोली के धीरज शर्मा आदि ने बताया कि इस समस्या के बारे में नगर निगम के एक्सईएन सिमरनपाल सिंह और एई रंजय गुप्ता को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कर्मचारी लाइटों को ठीक करने नहीं पहुंचा। पूर्व पार्षद अनिता शर्मा ने बताया कि वार्ड में 4 साल पहले 12 सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इनमें से 600 लाइटें बंद पड़ी हैं। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी इसे ठीक नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन


गजयसिंह पुरा के निवासी वंश शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट तीन महीने से खराब है। रात को अंधेरे में घर से बाहर जाने में डर लगता है।
नागबनी के रिक्की चिब ने कहा कि उनकी गली की सभी स्ट्रीट लाइटें रात को जलती नहीं। कुछ खुद पैसे देकर ठीक करवाई तो कई अभी भी बंद हैं।
जसबीर चिब ने कहा कि न ही नगर निगम का एप काम करता है और न ही टोल फ्री नंबर लगता है। अब अपनी समस्या किसको बताएं।
तरसेम शर्मा कानू ने बताया कि एक तो बरसात का मौसम है। ऊपर से सड़क किनारे लगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां के कारण रात को अंधेरे के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम को सैर करना भी अब बंद कर दिया है। क्या पता सड़क पर कब सांप निकलकर आ जाए, इससे डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed