{"_id":"639a2f7fc540a874802d5026","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2743909190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेजबान जम्मू-कश्मीर एक पारी से हार के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेजबान जम्मू-कश्मीर एक पारी से हार के कगार पर
विज्ञापन
जम्मू। जेकेसीए के हॉस्टल मैदान पर चल रही रणजी ट्राफी मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को मेहमान टीम मध्यप्रदेश की पहली पारी के 308 रनों का पीछा करते हुए मेजबान जेएंडके टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढहते गए। जेएंडके की पहली पारी 38.5 ओवर में मात्र 98 रनों पर ही सिमट गई और दूसरी पारी में फालोआन में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर सिर्फ 54 रन ही बना पाए थे। जेएंडके पर वीरवार को एक पारी से हार की तलवार लटक रही है। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और एक ही दिन में 17 विकेट गंवा दिए।
मध्यप्रदेश ने बुधवार सुबह 251 रनों से आगे खेलते हुए 308 रनों पर अपनी पहली पारी को समाप्त किया। जेएंडके की ओर से आकिब नबी ने चार और आकिब मुश्ताक ने तीन विकेट चटकाए, लेकिन बल्लेबाजी में मेजबान टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। अपनी पहली पारी में जम्मू-कश्मीर केे बल्लेबाज सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। टीम की ओर से विवरांत शर्मा ने थोड़ा संघर्ष करते हुए 34 और आबिद मुश्ताक ने नाबाद 21 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मध्य प्रदेश की ओर से आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में 33 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। सारांश जैन ने 13 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट गिराए। जम्मू-कश्मीर फालोआन में अपनी दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाया। टीम की ओर से हिनान नजीर ने 49 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज विवरांत शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आबिद मुश्ताक भी ऐसे ही चलते बने। शुभम खजूरिया, शुभम सिंह पुंडीर, मुसिफ एजाज भी पांच का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। शिवांश शर्मा ने सिर्फ 8 रन जोड़े। युद्धवीर सिंह 7 और साहिल लोत्रा 2 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। मध्यप्रदेश की ओर से जेएंडके की दूसरी पारी में आवेश खान ने 5 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सारांश जैन, कुमार कार्तिकय सिंह, गौरव यादव और अनुभव अग्रवाल को एक-एक सफलता मिली।