फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four players from Jammu and 18 from Kashmir selected for Santosh Trophy

विवाद में चयन प्रक्रिया: जम्मू से 4 तो कश्मीर से 18 खिलाड़ियों का संतोष ट्रॉफी के लिए चयन

Mon, 12 Dec 2022 12:29 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 12:29 PM IST
सार

संतोष ट्रॉफी के लिए 22 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी कश्मीर संभाग से है, जबकि सिर्फ चार खिलाड़ी ही जम्मू संभाग से हैं। स्टैंडबाय में चार खिलाड़ी जम्मू और एक कश्मीर संभाग से है।

विज्ञापन
four players from Jammu and 18 from Kashmir selected for Santosh Trophy
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

संतोष ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर टीम का चयन फिर विवादों में आ गया है। 22 सदस्यीय टीम में जम्मू संभाग से सिर्फ चार जबकि कश्मीर संभाग से 18 फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया को लेकर वर्तमान खिलाड़ियों से लेकर कोच और पूर्व खिलाड़ियों ने असंतोष जताया है।

विज्ञापन


संतोष ट्रॉफी के लिए जम्मू और श्रीनगर में ओपन सिलेक्शन ट्रायल हुआ था। ट्रायल से 57 संभावित खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें कश्मीर संभाग के 25 और जम्मू संभाग से 32 खिलाड़ियों को चुना गया। सात दिसंबर को कमेटी ने संभावित 57 में से 22 खिलाड़ियों के साथ पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों का चयन किया है। 22 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी कश्मीर संभाग से है, जबकि सिर्फ चार खिलाड़ी ही जम्मू संभाग से हैं। स्टैंडबाय में चार खिलाड़ी जम्मू और एक कश्मीर संभाग से है।
विज्ञापन


चयन समिति के इस फैसले को लेकर खिलाड़ियों में काफी रोष है। खिलाड़ियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। जम्मू संभाग के खिलाड़ियों को नजरंदाज किया गया है। संतोष ट्रॉफी केरल में होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर की टीम ग्रुप दो में है, जहां उसका मुकाबला केरल, मिजोरम, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश के साथ होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की निगरानी में संतोष ट्रॉफी के लिए टीम का चयन किया गया है। खिलाड़ियों ने कहा कि जम्मू संभाग से सिर्फ चार खिलाड़ियों का चयन होना दर्शाता है कि स्पोर्ट्स काउंसिल जम्मू संभाग में फुटबॉल को कितना बढ़ावा दे रही है। संतोष ट्रॉफी के लिए टीम का अंतिम चयन जेकेएफए की चुनाव कमेटी के चेयरमैन वसीम आलम, फुटबॉल विशेषज्ञ और प्रबंधक सतपाल सिंह, फुटबॉल कोच जावेद सूफी और जेकेएफए का एक प्रतिनिधि ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed