फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

स्कॉस्ट जम्मू में किसान मेला 17 से, इस बार पांच दिन चलेगा : वीसी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट) जम्मू की ओर से किसान मेले का आयोजन 17 से 21 नवंबर को मुख्य परिसर चट्ठा में किया जाएगा। पहले मेला दो दिनों का होता था, लेकिन इस बार उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के कारण पांच दिन तक चलेगा। यह बात वीसी जेपी शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा, मेले का शुभारंभ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन

वीसी जेपी शर्मा ने कहा कि मेला प्रदर्शनी और तकनीक में बदलाव पर केंद्रित रहेगा। मेले में ज्यादा संख्या में किसान भाग लेंगे। इसके अलावा औद्योगिक, ग्रामीण युवा, महिलाएं समेत अन्य मौजूद रहेंगे। सबको कृषि, बागवानी और पशुपालन में आधुनिक तौर तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपनी आय को बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

इसमें पांच पद्मश्री किसान किशना यादव, पूजा शर्मा, राम शरण और अन्य भाग लेंगे और अपने विचार सांझा करेंगे। स्कूलों, कालेजों और यूनिवर्सिटी से भी छात्र भाग लेंगे। शहरी इलाकों के छात्र भी खेती के बारे में जानकारी ले सकेंगे और कृषि क्षेत्र में काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से बैक टू विलेज कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें क्लस्टर बेस्ड बिजनेस आर्गेनाइजेशन की ओर से एफपीओ का गठन किया गया है। अभी तक 17 एफपीओ गठित किए गए हैं। रामबन और किश्तवाड़ में दो नए केवीके काम कर रहे हैं। स्कॉस्ट जम्मू की ओर से 50 से ज्यादा नई वैरायटी लांच की गई है। अंतिम दो सालों में बासमती 118, 123, 138 को लांच किया गया है। इससे 25 से 35 फीसदी तक पैदावार बढ़ेगी।
इन प्रदेशों से आएंगे किसान
मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान भाग लेंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के लिए अलग से सामान दिखाने के लिए कार्नर सुविधा दी जाएगी। यहां वे अपने उत्पाद प्रदर्शित कर सकेंगे।

जैविक खेती पर भी किया जाएगा जागरूक
मेले में जैविक खेती, फूल, स्टार्ट अप योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, किसान गोष्ठी, बीज मुहैया करवाने, फल और फूल प्रदर्शनी के अलावा फल, पशु और डाग शॉ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कुल 250 स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed