फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में अगले साल हो सकती है जनगणना

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोरोना महामारी के कारण स्थगित की गई 10 साल बाद होने वाली जनगणना 2023 में हो सकती है। इस संबंध में भारत के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से जम्मू कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों को 31 दिसंबर 2022 के बाद जिलों, उपमंडलों और पुलिस स्टेशनों आदि की सीमाओं पर प्रतिबंध लगाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनगणना कार्यों के संचालन के लिए कम से कम तीन महीने पहले प्रशासनिक और पुलिस इकाइयों की सीमाओं के परिवर्तन में प्रतिबंध अनिवार्य रहता है। हालांकि जनगणना कब होगी इसके बारे में अभी कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के योजना, विकास और निगरानी विभाग के आयुक्त सचिव डॉ. राघव लंगर के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से देश में दस साल बाद होने वाली वार्षिक जनगणना का कार्य लंबित पड़ा है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने जम्मू-कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों व प्रदेशों को 31 दिसंबर 2022 के बाद प्रशासनिक और पुलिस इकाइयों की सीमाओं में परिवर्तन नहीं करने को कहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले साल जनगणना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। जम्मू कश्मीर में दिशा निर्देशों पर पूरी तरह से अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में वार्षिक जनगणना का कार्य 2021 में शुरू होना था लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed