{"_id":"630e712e72020b61366d3025","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu267014429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक फार्म जम्मू में 4 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक फार्म जम्मू में 4 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे आजाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद 4 सितंबर को जम्मू पहुंच रहे हैं। इस्तीफे के बाद पहली बार वह सैनिक फार्म, सैनिक कालोनी जम्मू में सुबह एक जनसभा के दौरान शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेशभर से उनके समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी फार्म में आजाद ने जी 23 समूह के नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था। आजाद धड़े नेे जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।
आजाद जम्मू पहुंचकर जनसभा के बाद अपने समर्थकों से अपनी नई पार्टी के नामकरण पर चर्चा करेंगे। अभी तक राष्ट्रीय स्तर की नई पार्टी बनाने पर सहमति बनी है। आजाद के इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस से उनके समर्थकों द्वारा इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है। इसमें कई पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी सहित अन्य बड़े नेता कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दे चुके हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि आजाद 4 को जम्मू में जनसभा करेंगे। इसके साथ वह अपने समर्थक नेताओं से आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। हमारी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष सोच रखने वाली पार्टी होगी, जिसमें अन्य क्षेत्रीय दलों को भी साथ लेकर चला जाएगा।