{"_id":"62f569a5801a462e33419c78","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu265818567","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करेंगे प्रस्तावित सात नए राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करेंगे प्रस्तावित सात नए राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रदेश में सात नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार कर रही है। जम्मू संभाग में पांच व कश्मीर संभाग में दो प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों से न केवल लोगों का जीवन सुगम बनेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 24 नवंबर 2021 को जम्मू संभाग के अपने दौरे के दौरान घोषणा की थी। ऐसे में केंद्रीय मंत्रालय अधिसूचना जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों में कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा, भद्रवाह-चंबा, सूरनकोट-बफलियाज-शोपियां, श्रीनगर-अथोली, माछिल-कारगिल, दयालाचक-छला-बिलावर-मानपुर-बसोहली, तवी पुल से जम्मू एयरपोर्ट मीरां साहिब, आरएस पुरा भारत पाकिस्तान सीमा तक, नरबल-तंगमर्ग-गुलमर्ग-बारामुला शामिल होंगे।
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू के मुख्य अभियंता मंजूर हुसैन के अनुसार नए राष्ट्रीय राजमार्गों पर केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी होने के बाद यह तय होगा कि मंत्रालय अपने स्तर पर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण करवाएगा। या फिर फंड जारी कर प्रदेश सरकार के माध्यम से निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उनके अनुसार अधिसूचना के बाद नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बाद जम्मू संभाग में सड़क नेटवर्क बहुत मजबूत हो जाएगा और इससे लोगों का जीवन और बेहतर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से विकास की गति बढ़ेगी
प्रदेश में सात नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बाद प्रदेश के हर कोने में विकास की गति बढ़ेगी। कठुआ से बसोहली और बनी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की मांग लंबे समय से इस क्षेत्र में रहने वाले लोग करते रहे हैं। वहीं सूरनकोर्ट और बफलियाज में राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से इस क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तीव्र गति से संभव हो पाएगा। वहीं कश्मीर संभाग में नरबल से तंगमर्ग तक राष्ट्रीय राजमाग बनने से सुरक्षा बलो को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जल्द पहुंचने में सरलता होगी।